बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

महंगाई का झटका,कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा

महंगाई का झटका,कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। महंगाई की मार से पहले से ही परेशान आम जनता को महंगाई की एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी को महंगाई का झटका देते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में खुदरा बिक्री कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,725 रुपये से बढ़कर 1,732 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,937 रुपये से बढ़कर 1,944 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,875.50 रुपये से बढ़कर 1,882.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  (दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई) दिल्ली में जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। वहीं मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपये है। वहीं चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1118.50 रुपये है। जबकि कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये है। बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन