बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पंजाब में गिरफ्तार किया गया ISI का जासूस

पंजाब में गिरफ्तार किया गया ISI का जासूस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

चंडीगढ़ । आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने और जासूसी करने वालों के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी  कर रही है। पंजाब पुलिस को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस के लिए भारत में जासूसी करने के आरोप में चंडीगढ़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पंजाब के मोहाली स्टेट ऑपरेशन सेल के डीएसपी गुरचरण सिंह, इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ लंबे वक्त तक चंडीगढ़ के रहने वाले त्रिपेंद्र सिंह (40) की निगरानी की। चंडीगढ़ के सेक्टर 40 से त्रिपेंद सिंह को गिरफ्तारी कर लिया गया।


पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक पकड़ा गया शख्स पिछले 4 साल से भारत और पंजाब के प्रमुख प्रतिष्ठानों, ठिकानों, संवेदनशील सरकारी इमारतों के नक्शे और तस्वीरें आईएसआई और सिख फॉर जस्टिस को भेजा करता था। उसने पंजाब पुलिस की इमारतों, दफ्तरों, पुलिस स्टेशनों के वीडियो बनाकर भी आईएसआई को भेजे थे। इसके बदले में त्रिपेंद्र को मोटी रकम मिलती थी। आरोपी को स्थानीय अदालत ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। उसके पास से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिसमें पाकिस्तान के दर्जनों नंबर्स मिले हैं।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन