बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

ISRO ने रचा इतिहास, 36 ब्रिटिश सेटेलाइट को अंतरिक्ष में किया स्‍थापित, GSLV Mk-3 किया लॉन्च

ISRO ने रचा इतिहास, 36 ब्रिटिश सेटेलाइट को अंतरिक्ष में किया स्‍थापित, GSLV Mk-3 किया लॉन्च
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली । इसरो ने देर रात श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने अब तक के सबसे भारी लिफ्ट रॉकेट एलवीएम3-एम2 को प्रक्षेपित कर दिया है। इसरो ने इस रॉकेट के जरिए 36 ब्रॉडबैंड संचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने जीएसएलवी मार्क -3 रॉकेट लॉन्च की सफलता के लिए शनिवार सुबह तिरुपति जिले के सुल्लुरपेटा में चेंगलम्मा परमेश्वरी देवी मंदिर में एक विशेष पूजा की। इसे 8,000 किलोग्राम तक के उपग्रहों को ले जाने की क्षमता वाले सबसे भारी उपग्रहों में से एक के रूप में करार दिया गया है।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने शनिवार देर रात 12 बजकर 5 मिनट पर अपने अब तक के सबसे भारी लिफ्ट रॉकेट जीएसएलवी एमके-3 को लॉन्च किया। इसका नाम बदलकर एलवीएम3 एम2 कर दिया गया है।

रॉकेट की खासियत

इसमें 36 ‘वनवेब’ उपग्रह हैं। इन सभी उपग्रहों को सफलता से पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। एलवीएम 3 एम2 रॉकेट 43.5 मीटर लंबा और 644 टन वजनी है। यह 8 हजार किलो वजन ले जाने में सक्षम है। वनवेब, भारत भारती ग्लोबल और यूके सरकार के बीच एक जॉइंट वेंचर है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन