बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Valentines Day पर ISRO लॉन्च करेगा अपना सबसे भरोसेमंद रॉकेट, पहले कोरोना के कारण टलती गई लॉन्चिंग

Valentines Day पर ISRO लॉन्च करेगा अपना सबसे भरोसेमंद रॉकेट, पहले कोरोना के कारण टलती गई लॉन्चिंग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार, 14 फरवरी की सुबह 5.59 बजे अपने सबसे भरोसेंद रॉकेट PSLV-C52 से इस साल की पहली लॉन्चिंग की शुरुआत करने वाला है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस रॉकेट को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड पर असेंबल किया जा रहा है और इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। लॉन्च की प्रक्रिया सुबह 4:29 से ही शरू हो जाएगी जबकि काउन्टडाउन 25-30 मिनट पहले शुरू हो जाएगा। ये रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में भारत के रॉकेट पोर्ट के पहले लॉन्च पैड से लॉन्च होगा। EOS-04 को 529 किमी की सूर्य-तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

पहला- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंट एंड टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स द्वारा बनाया गया INSPIREsat-1 और दूसरा होगा इंडिया-भूटान ज्वाइंट सैटेलाइट INS-2B इसरो के अनुसार, स्पेस एजेंसी पृथ्वी की निचली कक्षा में अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-4/RISAT-1A को स्थापित कर सकती है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पिछले साल जुलाई 2021 में EOS-4/RISAT-1A सैटेलाइट को PSLV-C52 रॉकेट से लॉन्च करेगा जोकि एक माइक्रोवेव रिमोट सैटेलाइट है। कोरोना के कारण ये लॉन्चिंग टलती रही, परंतु अब इसकी लॉन्चिंग आखिरकार हो रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन