अंबाला। यहां के वायुसेना के हवाई अड्डे से गुरुवार को सुबह उड़ान भरने के बाद एक जगुआर विमान Bird hit का शिकार हो गया। bird hit के बाद उसका एक इंजन बंद हो गया। ऐसे समय में पॉयलट ने दूरर्शिता दिखाई और विमान का र्इंधन टैंक और एक प्रशिक्षण बम को नीचे गिरा दिया। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली।
इस दौरान विमान का फ्युअल टैंक रिहायशी इलाके में गिरा, जिससे जोरदार धमाका हुआ। अलसुबह ही लोगों की नींद इस धमाके के कारण टूट गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
कच्छ में क्रैश हुआ था जगुआर:
बता दें कि हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले में एक जगुआर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया था। एयरक्राफ्ट ने जामनगर से उड़ान भरी थी। हादसे में पायलट संजय चौहान शहीद हो गए। संजय चौहान वायुसेना में एयर कमोडोर के पद पर थे। जगुआर ने रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान जामनगर से सुबह करीब 10: 30 बजे उड़ान भरी थी। विमान हादसा इतना बड़ा था कि उसका मलबा कई किलोमीटर तक फैल गया था।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  राजस्थान में भी भारतीय वायु सेना का मिग विमान हुआ क्रैश 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।