जेल में बंद नवाब मलिक ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, राज्यसभा चुनाव में वोट डालने मांगी एक दिन की जमानत
जेल में बंद नवाब मलिक ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, राज्यसभा चुनाव में वोट डालने मांगी एक दिन की जमानत

टीआरपी डेस्क। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को राज्य की छह सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग की है। उन्होंने सोमवार को एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया। पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, जो मनी लान्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं, ने भी इसी तरह का एक आवेदन दायर किया था।

बता दें कि सोमवार को मुंबई में एक विशेष अदालत, जिसे मनी लान्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया गया, ने प्रवर्तन निदेशालय को दोनों आवेदनों पर अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय

ईडी ने नवाब मलिक और अनिल देशमुख की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। दोनों ने महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट देने की इजाजत मांगी है। ईडी को कल तक जवाब दाखिल करना है। इस मामले सुनवाई की अगली तारीख 8 जून है। राज्यसभा चुनाव 10 जून को होने हैं।

ईडी ने 23 फरवरी को मलिक को किया गिरफ्तार

ईडी ने मलिक को इस साल 23 फरवरी को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़ी मनी लान्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। राकांपा नेता ने अपने आवेदन में 10 जून को एक दिन के लिए जमानत पर रिहा करने की मांग की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।