त्राल में जैश का टॉप कमांडर ढेर, जम्मू-कश्मीर में अब नहीं बचेंगे आतंकी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Encounter ) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. भारतीय सुरक्षाबलों ने कश्मीर के त्राल में हुए एक एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के टॉप कमांडर शम सोफी को ढेर कर दिया है।

कश्मीर के आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) विजय कुमार ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा के त्राल इलाके के तिलवानी मोहल्ला वाग्गड़ में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। आतंकवादी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर शम सोफी के तौर पर हुई है।

एक दिन पहले शोपियां में मारे गए थे 5 आतंकी

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए. इनमें से एक आतंकवादी हाल में श्रीनगर में बिहार के एक फेरी वाले की हत्या में शामिल था. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर और बांदीपोरा में लोगों की चुन-चुनकर हत्या करने के हाल के चार मामलों में से दो को इन घटनाओं में शामिल आतंकवादियों को मार गिराए जाने के साथ ही सुलझा लिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।