जम्मू-कश्मीर: सुरनकोट में आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर। जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सुरनकोट मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच अभी मुठभेड़ जारी है। चार से पांच आतंकी घिरे हुए हैं। सेना को रविवार देर रात इनपुट मिला कि सुरनकोट में आतंकी मौजूद हैं। सेना की टुकड़ी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। लेकिन, मौसम बाधक बन गया। जिसके बाद तड़के सुरक्षाबलों ने फिर से अभियान शुरू किया।

सूत्रों का कहना है कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी में एक जीसीओ और चार जवान शहीद हो गए। 

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह भारतीय सेना ने पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मुठभेड़ में एक जेसीओ और चार जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

See also  उत्तर भारत में कांपी धरती: दिल्ली-NCR और कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।