बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Jay Shah ने हाथ में तिरंगा लेने से किया इंकार, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल... “मेरे पास पापा हैं, तिरंगा अपने पास रखो!”

Jay Shah ने हाथ में तिरंगा लेने से किया इंकार, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल... “मेरे पास पापा हैं, तिरंगा अपने पास रखो!”
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। रविवार को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच एशिया कप (Asia Cup) में दर्शकों को बड़ा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत अपने नाम की।

भारत की जीत का जश्न हर एक क्रिकेट (Cricket) फैन ने मनाया। हालांकि, इन सबके बावजूद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर भारतीय फैंस में ना सिर्फ नाराजगी देखने मिल रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि यह वायरल हो रहा वीडियो बीसीसीआई (BCCI) के चीफ सेक्रेटरी जय शाह (Jay Shah) से जुड़ा हुआ है।

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1564089244410597378?s=20&t=vkcTQTi7YAAfr-mgYYrTjA

दरअसल, BCCI के चीफ सेक्रेटरी जय शाह इस मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे। टीम इंडिया की जीत के बाद वे जमकर तालियां बजा रहे थे। तभी उनके पास खड़े एक व्यक्ति ने तिरंगा लाकर उनकी तरफ बढ़ाया, लेकिन जय शाह ने तुरंत ही तिरंगे को हाथ में लेने से इनकार कर दिया।

जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस भड़क गए। सोशल मीडिया पर जय शाह ट्रोल होने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे सवाल भी किए कि आखिर इस तरह उन्होंने तिरंगे का अपमान क्यों किया?

हालांकि हम आपको बता दें कि इसके पीछे कि आखिर असली वजह क्या थी। जानकारों का कहना है कि जय शाह ICC क्रिकेट समिति के सदस्य भी हैं। इसलिए नियमों के मुताबिक ICC सदस्य किसी भी एक खास देश के पक्षधर नहीं हो सकते। इसी वजह से हो सकता है कि जय शाह ने उस समय तिरंगा हाथ में लेने से इनकार कर दिया। हालांकि इस मामले में अभी जय शाह की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है, इस मामले में वो ही सबसे सटीक वजह बता सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन