नेशनल डेस्क। हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बने। बता दें जेल से निकलने के छठे दिन ही उन्होंने राज्य की कमान एक बार फिर से अपने हाथ में ले ली है।

आपको बताते चले पहले यह खबर आई थी कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को झारखंड के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि हेमंत सोरेन गुरुवार को ही शपथ लेंगे। तो अब हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

राजधानी रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन भी नजर आए। शिबू सोरेन के अलावा हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कल्पना सोरेन और राज्य के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भी नजर आए। इसके अलावा कांग्रेस के कई नेता भी राजभवन में शपथ समारोह में नजर आए।

See also  अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष छाबड़ा को हटाने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

गौरतलब है कि 31 जनवरी को जिस राजभवन से हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई थी। आज 156 दिन बाद दुबारा उन्होंने वहीं झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।