बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

जज ने लगा ली फांसी : पत्नी से हुई लड़ाई और उठा लिया जानलेवा कदम

जज ने लगा ली फांसी : पत्नी से हुई लड़ाई और उठा लिया जानलेवा कदम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

हैदराबाद। होली से ठीक पहले एक जज की आत्महत्या की खबर ने न्याय जगत में शोक की लहर पैदा कर दी है। हैदराबाद में न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। जज के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है, हालांकि किस वजह से विवाद हुआ था और इस पूरे मामले में क्या कुछ शिकायतें हैं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि उत्पाद शुल्क मामलों के विशेष न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट (जेएफसीएम) ने एक छोटी सी बात पर अपनी पत्नी के साथ बहस के बाद परेशान होकर अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि उसके पिता की शिकायत के बाद अंबरपेट थाने में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन