बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

ज्योति मल्होत्रा का खुलासा: कितनी बार गई पाकिस्तान, किनसे की मुलाकात, आगे की क्या थी प्लानिंग

ज्योति मल्होत्रा का खुलासा: कितनी बार गई पाकिस्तान, किनसे की मुलाकात, आगे की क्या थी प्लानिंग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पूछताछ में कई अहम राज खोले हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ज्योति ने कबूल किया है कि वह पाकिस्तान हाई कमीशन में अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से मिली थी। इसके बाद वह दो बार पाकिस्तान भी गई, जहां उसकी मुलाकात अली हसन से हुई। अली हसन ने उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से मिलवाया।

पाकिस्तान में रहते हुए ज्योति ने शाकिर और राणा शहबाज नामक लोगों से भी संपर्क साधा। पूछताछ में उसने बताया कि उसने शाकिर का मोबाइल नंबर ‘जट रधांवाश’ के नाम से सेव किया था ताकि किसी को संदेह न हो। भारत लौटने के बाद भी ज्योति पाकिस्तानी एजेंट्स के संपर्क में बनी रही और व्हाट्सऐप, स्नैपचैट और टेलीग्राम जैसे ऐप्स के जरिए बातचीत करती रही।

बांग्लादेश यात्रा की थी योजना

जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि ज्योति पाकिस्तान और चीन के बाद बांग्लादेश जाने की योजना भी बना रही थी। यह खुलासा उस आवेदन पत्र से हुआ है जो उसने बांग्लादेश यात्रा के लिए भरा था, हालांकि आवेदन में तिथि दर्ज नहीं है।

व्हाट्सऐप चैट में शादी की बात

ज्योति की व्हाट्सऐप चैट भी सामने आई है, जिसमें वह अली हसन से भावनात्मक बातचीत कर रही है। हसन ने मैसेज में लिखा, मेरे दिल से हमेशा दुआ निकलती है कि तुम खुश रहो, जीवन में कभी गम न आए। इस पर ज्योति ने हंसते हुए इमोजी के साथ जवाब दिया, मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो।

जांच एजेंसियों का मानना है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के इशारे पर भारत में संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही थी। उससे आगे भी गहन पूछताछ की जा रही है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन