टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक शख्स ने एग्जाम हॉल में घुसकर परीक्षा दे रही पत्नी की आंसर शीट फाड़ दी। उसने पत्नी से कहा, ‘मुझे नहीं पढ़ाना है।’ ऐसा कहकर वह एग्जाम हॉल से बाहर चला गया। जिसके बाद पत्नी परीक्षा हॉल में ही रोने लगी। मामला थाने भी पहुंचा, मगर महिला ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

बता दें कि पिछोर के छत्रसाल कॉलेज में शनिवार को भोज मुक्त यूनिवर्सिटी की बीए परीक्षा थी। मटया गांव की रहने आरती लोधी अपना थर्ड ईयर का समाजशास्त्र का एग्जाम दे रही थी। शाम करीब 4.45 बजे आरती का पति मनमोहन लोधी एग्जाम हॉल में पहुंचा। उसने पत्नी की आंसर शीट फाड़ दी। अब इस मसले को लोग उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्य प्रकरण से जोड़कर देख रहे हैं।

मनमोहन लोधी ने एग्जाम हॉल में पहुंचकर अपनी पत्नी की आंसर शीट फाड़ दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।