भोपाल। यूपी के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार का जिम्मा लेते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Sindhiya) ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद (AICC general secretary)से इस्तीफा(quits) दे दिया। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जानकार सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उन्होंने अपना भी इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया को राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया था। जहां कांग्रेस पार्टी कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी। इससे हो रही किरकिरी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये कदम उठाया है।
पार्टी के रिकांस्ट्रक् शन की तैयारी:
सियासी गलियारों के जानकारों का ऐसा मानना है कि इस्तीफों के क्रम थमने के बाद कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसके बाद पार्टी का पुनर्गठन किया जाएगा। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि आने वाले चुनावों में इसका क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।

See also  रायपुर नगर निगम चुनाव की सियासत शुरू, दावेदारों ने शुरू की लॉबिंग, जानें कौन-कौन है दावेदार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।