बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

कर्नाटक चुनाव : अयानूर मंजूनाथ भी छोड़ेंगे भाजपा

कर्नाटक चुनाव : अयानूर मंजूनाथ भी छोड़ेंगे भाजपा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

शिवमोग्गा। भाजपा ने इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के पहले कई नेताओं की टिकट काट दी है और नए चेहरों को मौका दिया गया है। टिकट कटने से नाराज कई वरिष्ठ नेताओं ने अब तक पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है और अन्य पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । इस बीच कर्नाटक भाजपा को एक और झटका देते हुए शिवमोग्गा जिले से अयानुर मंजूनाथ ने आज घोषणा की कि वो एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ देंगे। मंजूनाथ शिवमोग्गा शहर से टिकट के दावेदार थे, जहां से वर्तमान में पूर्व मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा विधायक हैं। बीजेपी ने उस निर्वाचन क्षेत्र के लिए टिकट की घोषणा नहीं की है।

यहीं पर बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की नृशंस हत्या हुई थी। सूत्रों ने कहा कि उनकी घोषणा इस बात की पुष्टि करने के बाद आई है कि पार्टी उन्हें शिवमोग्गा से मैदान में नहीं उतारेगी। उन्होंने कहा, मैंने एमएलसी के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं आज हुबली जाऊंगा और स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपूंगा। अयानुर मंजूनाथ ने कहा, मैं भाजपा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। मैं  गुरुवार शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन भरूंगा। मैं दोपहर तक घोषणा करूंगा कि मैं किस पार्टी से चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं टिकट से इनकार के कारण पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं। मैंने यह फैसला शहर के विकास में योगदान देने के लिए लिया है। मुझे कई सवालों के जवाब देने हैं, जो मैं चुनाव के दौरान दूंगा। मैं पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के समर्थन में बयान देने वाला अकेला व्यक्ति हूं।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन