बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Kerala High Court: केरल हाईकोर्ट का प्रियंका गांधी को नोटिस, वायनाड सीट पर जीत चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा, जानें कहां फंसा पेंच

Kerala High Court: केरल हाईकोर्ट का प्रियंका गांधी को नोटिस, वायनाड सीट पर जीत चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा, जानें कहां फंसा पेंच
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोच्चि। केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी किया है। इसमें वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव में उनकी जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा है। बता दें, प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।

याचिका भाजपा नेता नव्या हरिदास की ओर से दायर की गई है। उन्होंने वायनाड सीट पर प्रियंका के खिलाफ चुनाव लड़ा था। नव्या का आरोप है कि प्रियंका ने अपने नॉमिनेशन फॉर्म में अपनी और परिवार की संपत्तियों की जानकारी सही नहीं दी।

नव्या ने दावा किया कि प्रियंका ने जानबूझकर संपत्ति छिपाई, ताकि चुनाव परिणाम प्रभावित हो। यह भ्रष्ट आचरण (करप्ट प्रैक्टिस) की कैटेगरी में आता है। झूठी जानकारी देकर प्रियंका ने आचार संहिता का भी उल्लंघन किया है। याचिका पर अगली सुनवाई अगस्त में होगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन