बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

ट्रेन में चाकूबाजी, 10 से ज्यादा यात्री घायल, कईयों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

ट्रेन में चाकूबाजी, 10 से ज्यादा यात्री घायल, कईयों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में चाकूबाजी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां, एक शख्स ने ट्रेन में सवार यात्रियों पर चाकू से हमला कर 10 लोगों को घायल कर दिया।

हमले को लेकर पुलिस ने कहा कि रविवार को टोक्यो कम्यूटर ट्रेन कार पर हमला करने वाले एक व्यक्ति ने आग लगाने से पहले कई यात्रियों को चाकू मारा। इस हमले में कम से कम 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक गंभीर से घायल हो गया है।

घटना को लेकर एनएचके सार्वजनिक टेलीविजन ने कहा कि हमलावर, जिसकी पहचान 20 साल के एक व्यक्ति के रूप में हुई है। घटना के बाद हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी जांच की जा रही है। टोक्यो पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमला कोकुर्यो स्टेशन के पास कीओ ट्रेन के अंदर हुआ।

पुलिस ने कहा कि हमलावर के मकसद का तत्काल पता नहीं चल पाया है। टेलीविजन फुटेज में कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस अधिकारियों और पैरामेडिक्स को यात्रियों को बचाते हुए दिखाया गया, जिनमें से कईयों ने किसी तरह से ट्रेन की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

दो महीने दूसरा हमला

टोक्यो ट्रेन में दो महीने यह दूसरा हमला था। अगस्त में, टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 साल के व्यक्ति ने कम्यूटर ट्रेन में 10 यात्रियों को चाकू मार दिया था। हमले के बाद पूछताछ में संदिग्ध ने पुलिस को बताया था कि वह खुश दिखने वाली महिलाओं पर हमला करना चाहता था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन