टीआरपी डेस्क। हर साल की तरह हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने सभी देशों की रैंकिंग जारी की है। यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा दिये गए विशेष आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की शुरुआत हेनले एंड पार्टनर्स के अध्यक्ष डॉ क्रिश्चियन एच केलिन ने की थी।

आपको बता दें कि इस साल टॉप पर सिंगापुर का पासपोर्ट है। इसका साफ मतलब है कि दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर देश का है। सिंगापुर के नागरिक दुनिया में 192 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। दूसरा स्थान जर्मनी, इटली और स्पेन के पासपोर्ट को मिला है। इसके बाद जापान के साथ ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, फ्रांस, लक्जमबर्ग, दक्षिण कोरिया और स्वीडन को तीसरा स्थान मिला है। वहीं, यूके टॉप-4 में और अमेरिका का पासपोर्ट को 8वां स्थान मिला है।

भारत की क्या है रैंकिंग

वर्ष 2023 में भारत के पासपोर्ट को 80वें स्थान दिया गया है। भारत के साथ टोगो और सेनेगल को भी 80वें स्थान पर रखा गया है। इंडेक्स के अनुसार भारत, टोगो और सेनेगल के पासपोर्ट यूजर 57 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश के पासपोर्ट को कमजोर बताया गया है। इन्हें 100वां रैंकिंग मिला है।

See also  बढ़ सकती है गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज योजना की समय सीमा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।