टीआरपी डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को सुलतानपुर में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश हुए। गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में चल रहे मानहानि के केस में अपना बयान दर्ज कराया। न्यायालय में पेश होने के बाद वापस लौटते समय अचानक राहुल गांधी का काफिला गुप्तारगंज के विधायक नगर चौराहे पर रुक गया। जहां से राहुल गांधी सीधे रामचेत मोची की दुकान पर पहुंच गए।

राहुल ने मोची से पूछा कि किस तरीके से जूते-चप्पल की सिलाई करते हैं। इस पर उन्होंने सिलाई करके दिखाई। राहुल के दुकान पर आने से रामचेत की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह बोले कि हमारे काम को लोग नीचा समझते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने आकर सम्मान बढ़ाने का कार्य किया। ऐसा और नेताओं ने अब तक नहीं किया।

राहुल गांधी शुक्रवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश हुए। गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में चल रहे मानहानि के केस में अपना बयान दर्ज कराया। मजिस्ट्रेट द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल बोले कि वह निर्दोष हैं। सस्ती लोकप्रियता के लिए व राजनीतिक द्वेष से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।