टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार, 11 मई को ओडिशा के कंधमाल पहुंचे। यहां रैली करने से पहले पीएम मोदी ने मंच पर पद्मश्री पुरस्कार विजेता पूर्णमासी जानी को सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने पैर छूने के बाद उनसे कहा- आपने बहुत काम किया है।

पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी ओडिशा का आशीर्वाद मेरे साथ है। देश की करोड़ों माताओं का आशीर्वाद जब मुझे मिलता है तो दिल को संतोष होता है। इस मौके पर उन्होंने मंच पर ही पद्म पुरस्कार विजेता पूर्णमासी जानी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

पीएम ने कहा कि मेरे लिए ओडिशा का स्नेह बहुत बड़ी ताकत है। मैं ओडिशा के लोगों का ऋणी हूं। आप लोगों ने मुझे कर्जदार बना दिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं, कि आपके प्यार और आशीर्वाद का कर्ज ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके और देश की सेवा करके चुकाऊंगा। पीएम बोले कि ओडिशा को दिन रात मेहनत करके एक विकसित राज्य बनाऊंगा।

See also  मोदी ने कहा- 'पहलगाम के आतंकियों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी'

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।