शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल मुख्यालय के निकट बयोट मोड़ पर गुरुवार सायं एक निजी बस के लगभग 500 फुट गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 35 घायल हो गये।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया कि हादसा लगभग सायं लगभग चार बजे के करीब हुआ जब बंजार से गाड़ागुशैणी-खौली जा रही थी बस यहां से लगभग दो किलोमीटर दूर एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है तथा लगभग 35 अन्य घायल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

See also  यहां बस में सामान चढ़ा रहे थे यात्री, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दो यात्री समेत हेल्पर की मौत

घटना की सूचना मिलते ही बंजार के एसडीएम एम.आर. भारद्वाज, डॉक्टरों और अन्य अधिकारियों तथा बचाव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल बंजार पहुंचाया गया।

गम्भीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रवाना किया गया। दो राहत एवं बचाव टीमें मौके पर हैं और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। बताया जाता है कि 40 सीटर इस बस में लगभग 80 लोग सवार थे। पुलिस ने घटना के सम्बंध में मामला दर्ज कर लिया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।