बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

लालू यादव के परिवार ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए, तेजस्वी ने बेटी कात्यायनी का कराया मुंडन, शेयर की तस्वीरें...

लालू यादव के परिवार ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए, तेजस्वी ने बेटी कात्यायनी का कराया मुंडन, शेयर की तस्वीरें...
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की शादी की सालगिरह के मौके पर लालू परिवार ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान पिता लालू प्रसाद यादव, माता राबड़ी देवी, भाई तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। दर्शन की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सबसे दिलचस्प यह रहा कि तेजस्वी यादव की पुत्री कात्यायनी, खुद तेजस्वी यादव और भाई तेज प्रताप यादव ने अपना-अपना मुंडन करवाया। तस्वीरों में तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव पिता लालू प्रसाद यादव और घर की बहु राजश्री यादव, बेटी कात्यायनी, माता राबड़ी देवी नजर आ रही हैं।

तेजस्वी यादव ने इस मौके पर अपने एक्स हैंडल पर कई तस्वीरों को साझा किया है और एक भावुक पोस्ट भी किया है। उन्होंने इस दौरान देश के विकास की कामना की।

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज सवेरे आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत स्थित उत्कृष्ट शिल्प कौशल के अद्भुत उदाहरण एवं भक्ति, विश्वास और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना व दिव्य दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने आगे लिखा, "आज शादी की सालगिरह के विशेष दिन पर बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ। सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित करने वाले पौराणिक ऐतिहासिक व आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा ज्ञानार्जन, शुभता, दिव्य हस्तक्षेप, आध्यात्मिक सांत्वना, आत्म-साक्षात्कार, ध्यान और परमात्मा से जुड़ने का जरिया, व्यक्तिगत व सामुदायिक विकास तथा मानव जीवन के मूल उद्देश्य की गहराई को समझने की चाह रखने वालों के लिए एक मार्गदर्शन के रूप में भी कार्य करती है।"

https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1733278575363821892?s=20
Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन