बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Lata Mangeshkar Birth Anniversary : लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा…

Lata Mangeshkar Birth Anniversary : लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि लता दीदी के साथ उनका एक खास रिश्ता था।

लता मंगेशकर की आवाज़ हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। लता मंगेशकर, जिन्हें 'स्वर कोकिला' के नाम से जाना जाता है लता दीदी का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। वे अगर जीवित होती तो अपना 95वां जन्मदिन मनातीं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।वहीं पीएम मोदी ने भी लता जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

92 साल की उम्र में हो गया था निधन

लता जी के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर शास्त्रीय संगीतकार थे। पिता से ही उन्हें संगीत के क्षेत्र में आने की प्रेरणा मिली थी। छोटी उम्र में ही उन्होंने गाना शुरु कर दिया था और बॉलीवुड में भी उन्हें जल्दी ब्रेक मिल गया था। उन्होंने अपने 7 दशक के करियर में कई भाषाओं में हजारों गाने गए थे। 'नाइट एंगल ऑफ इंडिया' और स्वर कोकिला जैसे नामों से पहचान रखने वाली लता जी का 92 साल की उम्र में 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया था।

https://twitter.com/narendramodi/status/1839875779234001345
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन