Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर दी है। इस बीच पार्टी को गुजरात से बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, वडोदरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

पार्टी में ही हो रहा था विरोध

बता दें कि जब से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वडोदरा लोकसभा सीट पर रंजनबेन भट्ट के नाम की घोषणा हुई है, तब से बीजेपी में विरोध शुरू हो गया है। बीजेपी नेता ज्योतिबेन पंड्या ने ही रंजनबेन भट्ट के नाम का विरोध किया था। शहर के अलग-अलग इलाकों में उनके नाम का विरोध करते हुए बैनर भी लगाए गए।

अब यह देखना बाकी है कि भाजपा क्या करने का फैसला करती है क्योंकि वह व्यक्तिगत कारणों से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।