बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024 : दूसरे चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन, 26 अप्रैल को होगा मतदान

Lok Sabha Elections 2024 : दूसरे चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन, 26 अप्रैल को होगा मतदान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। बता दें नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 28 मार्च 2024 (गुरुवार) से शुरू की गई थी। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए राजपत्र अधिसूचना जारी की थी जिसमें उम्मीदवारों को नामांकन पत्र भरने का एक सप्ताह का समय दिया गया था।

इन राज्यों की लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को होगा चुनाव

गौरतलब है कि दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलावा बाहरी मणिपुर की एक सीट शामिल है।

इन 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान

वहीं, इससे पहले लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 08, मध्य प्रदेश की 06, उत्तराखंड, असम और महाराष्ट्र की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की 2-2 सीटों तथा छत्तीसगढ़, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप तथा पुदुचेरी की एक-एक सीट शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन