Big News

टीआरपी डेस्क। राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होने है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अभी से तैयारी कर ली है। इसके मद्देनजर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल से BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। आपको बता दें कि सीएम ने यह घोषणा सोमवार को अलवर के मालखेड़ा में आयोजित जनसभा में की।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के नाम पर नाटक किया था। गैस सिलेंडर 1036 रुपये का मिल रहा है। मगर हमारी सरकार इस दायरे में आने वाले लोगों की स्टडी करवा रही है। लेकिन मैं घोषणा करता हूं कि एक अप्रैल से बीपीएल और उज्जवला योजना में आने वाले परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से देंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।