बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

बड़ा हादसा : स्‍कूली बच्‍चों से भरी नाव नदी में पलटी, कई लापता, रेस्क्यू जारी

बड़ा हादसा : स्‍कूली बच्‍चों से भरी नाव नदी में पलटी, कई लापता, रेस्क्यू जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्कूली बच्चों से भरी एक नाव बागमती नदी में पलट गई। इससे नव में सवार 34 में से 18 बच्‍चे लापता बताए जा रहे हैं। हादसा आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद OP में हुआ है।

बताया जा रहा है कि, स्कूल नदी के उस पार है। बच्चे रोज की तरह नाव से स्कूल जा रहे थे। तभी नदी का बहाव तेज होने के चलते नाव पलट गई। गायघाट और बेनीबाद पुलिस के साथ SDRF-NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

उधर, मुजफ्फरपुर में ही एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डीएम और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जो भी हताहत होगा सरकार उसके परिवार की मदद करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, नाव पर 9वीं और 10वीं के बच्चे थे जो स्कूल जा रहे थे। बच्चों के साथ नाव पर कुछ गांव के भी लोग थे। कुछ काम करने जा रहे थे तो कुछ सामान लेने।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन