टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। ममता ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा गठबंधन के लिए उन्होंने कहा है कि चुनाव के रिजल्ट आने के बाद ही इसपर विचार किया जाएगा।

बता दें कि पिछले काफी दिनों से बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खींचतान चल रही थी। दोनों ही दलों के गठबंधन को लेकर राज्य कांग्रेस के नेताओं में एक राय नहीं बन रही थी।

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरा कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं है… हम अकेले लड़ेंगे, चुनाव के बाद सीट-बंटवारे समझौते के बारे में अखिल भारतीय स्तर पर फैसला करेंगे.” ममता बनर्जी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर भी निशाना साधा. ममता ने कहा, ‘वे मेरे राज्य में आ रहे हैं… उनमें मुझे सूचित करने का शिष्टाचार नहीं था…”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।