ममता बनर्जी ने महानायक को बांधी राखी, दुर्गा पूजा का दिया निमंत्रण

मुंबई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) की सितंबर में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने मुंबई हवाई अड्डे पहुंची। जहां उन्होंने बिना देर किए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को राखी बांधने मुंबई के जुहू स्थित उनके आवास पर पहुंची। बनर्जी ने बच्चन फैमली से मिलने के बाद अमिताभ बच्चन को राखी बांधी।

पिछले साल कोलकाता में आयोजित अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्स्व के उद्धघाटन कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे। जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने की मांग की थी। ममता बनर्जी मुंबई में बिग बी को राखी बांधने के बाद पत्रकारों से कहा कि, उन्होंने अमिताभ बच्चन को कोलकाता में दर्जा पूजा में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

See also  अब छत्तीसगढ़ देवभोग चावल की खुशबू से महकेगी अवध भूमि, IGKV ने किया है विकसित

अमित जी हमारे भारत रत्न: ममता बनर्जी

उन्होंने कहा, ‘‘अमित जी हमारे भारत रत्न हैं। उनके परिवार ने भी फिल्म उद्योग जगत में बहुत बड़ा योगदान दिया है।” ममता ने कहा, ‘‘आज मैंने अमित जी को राखी बांधी। आज बड़ा दिन है।” वे भारत में नंबर एक परिवार हैं, और उनका बहुत योगदान भी है। मैंने उन्हें दुर्गा पूजा और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया है”।

‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिक चिंता देश को बचाना है।” उन्होंने रक्षा बंधन के मौके पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं।

See also  Bengal Panchayat Elections: पंचायत चुनाव से पहले ममता सरकार को झटका, सेंट्रल फोर्स तैनाती का फैसला बहाल

बिग बी को राखी बांधने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपनगर बांद्रा में स्थित उद्धव ठाकरे के आवास “मातोश्री” पहुंचीं। जहां उन्होंने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को राखी बांधी। ममता बनर्जी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होटल ग्रैंड हयात में आयोजित, गठबंधन INDIA की बैठक में हिस्सा लेने मुंबई पहुंची हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।