बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

ममता का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, हिम्मत है तो बनारस में बीजेपी को हराओ

ममता का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, हिम्मत है तो बनारस में बीजेपी को हराओ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी या नहीं। कांग्रेस पार्टी पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो वह बनारस में बीजेपी को हराकर दिखाए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी। लेकिन मुझे बताया तक नहीं गया।

हम INDIA गठबंधन में हैं। लेकिन उसके बावजूद मुझे इसकी जानकारी नहीं दी गई। मुझे प्रशासन से इसके बारे में पता चला। ममता बनर्जी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं जीते। आप राजस्थान में भी चुनाव नहीं जीते। हिम्मत है इलाहाबाद में जाकर जीतकर दिखाओ, वाराणसी में जीतकर दिखाओ। हम भी देखें कि आपमें कितनी हिम्मत है।

'फोटोशूट का चलन है अब'

बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में राहुल गांधी की बीड़ी कामगारों के साथ की मुलाकात पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आजकल फोटोशूट का नया चलन देखने में मिल रहा है। जो लोग कभी चाय के स्टॉल पर नहीं गए, अब वे बीड़ी कामगारों के साथ बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में बीड़ी मजदूरों से मिले थे।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन