बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया को 5 अप्रैल तक जेल, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया को 5 अप्रैल तक जेल, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित आबकारी मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मनीष सिसोदिया को ईडी के पांच दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद आज दिल्ली के राउज एवेन्यु कोर्ट में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए और रिमांड की मांग नहीं की। इसी के मद्देनजर, कोर्ट ने सिसोदिया को 5 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।Manish Sisodia Judicial Custody

बुधवार को राउज एवेन्यु कोर्ट में मनीष सिसोदिया ने जज एम. के. नागपाल से जेल में पढ़ने के लिए कुछ और किताबों की मांग की। इसके लिए उन्होंने बकायदा कोर्ट को एप्लीकेशन दी। जिस पर कोर्ट ने कहा है कि वो (मनीष सिसोदिया) जो किताब चाहते हैं उन्हें दी जाएंगी। Delhi Excise Policy Case

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन