Manish Sisodia: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े CBI मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इससे पहले सिसोदिया की कस्टडी 6 जुलाई तक बढ़ाई थी। आज उनकी हिरासत खत्म हो रही थी। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें वापस तिहाड़ ले जाया गया।

3 जुलाई को दिल्ली की एक अदालत ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ाई थी। CBI ने सिसोदिया को 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। ED ने न्यायिक हिरासत के दौरान उन्हें 9 मार्च, 2023 को गिरफ्तार किया था। सिसोदिया तब से तिहाड़ जेल में हैं।

See also  जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हुए CORONA पॉजिटिव, COVID-19 प्रबंधन मामले पर कर रहे हैं सुनवाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।