बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

तेजी से बढ़ते Coronavirus को लेकर कल सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के संग बैठक करेंगे मनसुख मांडविया

तेजी से बढ़ते Coronavirus को लेकर कल सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के संग बैठक करेंगे मनसुख मांडविया
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस तेजी के साथ बढ़ रही है। बीते दो दिनों में 2300 से ज्यादा केस बढ़े हैं। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों के सवास्थ मंत्री केसाथ एक बैठक बुलाई है।

सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कल यानी शुक्रवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बैठक में अलग-अलग राज्यों में कोरोना को लेकर स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

देश में कोरोना के 5,335 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,335 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना सक्रिय मामलों में भी इजाफा हुआ है। एक्टिव केस बढ़कर अब 25,587 हो गए हैं। बता दें कि देश में लंबे समय बाद कोरोना के एक दिन में पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कल यानी बुधवार को 4,435 कोरोना पॉजिटिव हुए थे।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन