बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

दिल्ली के मंगोलपुरी में फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाडियों सहित रोबोट की ली गई मदद

दिल्ली के मंगोलपुरी में फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग,     दमकल की 26 गाडियों सहित रोबोट की ली गई मदद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र में आज एक फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं आग बुझाने में रोबोट की भी मदद ली गई।

मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लगी इस आग की घटना में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग कैसे लगी है, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी फायर चीफ एसके दुआ ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस को 3:04 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची। एसके दुआ ने कहा कि आग पर काबू कर लिया गया है। आग ज्यादा नहीं बढ़ पाई है। हमने रोबोट का भी इस्तेमाल किया जिससे हमें काफी मदद मिली।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन