टीआरपी डेस्क। दिल्ली सरकार में मंत्री व आप नेता आतिशी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानहानि के मामले में समन भेजा है। जिसके अनुसार उनको 29 जून को कोर्ट के सामने पेश होना है।

बता दें कि आतिशी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली सरकार को गिराने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की है। उनके आरोपों के खिलाफ भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आतिशी पर मानहानि का केस दर्ज कराया था।

भाजपा नेता और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि आप की आरोप लगाओ और भाग जाओ की पुरानी आदत है। वे झूठे आरोप लगाते रहते हैं और सोचते हैं कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। मानहानि मामले में एसीएमएम राउज एवेन्यू ने आतिशी को 29 जून को तलब किया है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि उन्हें अब अपने 27 जनवरी 2024 के ट्वीट और 2 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर लगाए गए आरोपों पर स्पष्टीकरण देना होगा, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था।

See also  सीरम इंस्टीट्यूट में लगी आग से 5 कर्मचारियों की मौत, जिस प्लांट में लगी आग उसमें शुरू नहीं हुआ था वैक्सीन का उत्पादन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।