रेप के मामले में पिछले 6 माह से फरार चल रहा विधायक का बेटा हुआ गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। एक महिला नेता से कथित दुष्कर्म के मामले में उज्जैन जिले के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के फरार बेटे करण मोरवाल आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला नेता से दुष्कर्म किया उसके बाद से ही पिछले साढ़े छह महीने से फरार था।

विधायक के बेटेकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि करण मोरवाल (30) को इंदौर से करीब 80 किलोमीटर दूर मक्सी के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि करण की गिरफ्तारी के बाद से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि करण के खिलाफ इंदौर के महिला थाने में दो अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक- मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता का आरोप है कि विधायक के 30 वर्षीय बेटे ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने बताया कि करण की तलाश कर रही पुलिस ने 19 अक्टूबर को उसके छोटे भाई शिवम को इंदौर के महिला पुलिस थाने लाकर पूछताछ की थी क्योंकि जांचकर्ताओं को लगा था कि उसे पता है कि बलात्कार का आरोपी कहां छिपा है।

See also  कोरोना संकट: लापरवाही, चुनाव और शादी-पार्टी ने दी दूसरी लहर को दावत, इस त्रासदी से अब कैसे मिलेगी मुक्ति?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।