बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Modi Cabinet : जाति जनगणना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, किस बिरादरी के कितने लोग, निकलेगा पूरा आंकड़ा...

Modi Cabinet : जाति जनगणना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, किस बिरादरी के कितने लोग, निकलेगा पूरा आंकड़ा...
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जाति आधारित जनगणना को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। देश भर में शुरू होने वाली जनगणना के साथ ही यह आंकड़ा भी जुटाया जाएगा। इसके तहत जनगणना के फॉर्म में ही जाति का भी कॉलम होगा। इसके आधार पर ही जानकारी जुटाई जाएगी कि देश में किस जाति के कितने लोग हैं।

बता दें राहुल गांधी, अखिलेश यादव जैसे नेता लगातार मांग करते रहे हैं कि जाति जनगणना कराई जाए ताकि संसाधनों के बंटवारे, आरक्षण और लाभ के लिए नीतियां बनाने में मदद मिल सके।

वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि अब जातियों की गणना जनगणना (Caste Census In India) में होगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जातियों को हमेशा केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, जबकि मौजूदा सरकार सामाजिक समरसता के लिए ठोस पहल कर रही है।

शिलॉन्ग-सिलचर फोर लेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

मोदी कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए। अश्विणी वैष्णव ने बताया कि शिलॉन्ग से सिलचर कॉरीडिोर को मंजूरी मिली। 166.8 किलोमीटर का नया फोर लेन बनाया जाएगा। सरकार ने बताया कि यह फोर लेन नॉर्थ ईस्ट के लिए लाइफलाइन होगा।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन