बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

नए साल में मोदी सरकार आम आदमी को दे सकती है बड़ा तोहफा! 10 रुपये तक सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल और डीजल

नए साल में मोदी सरकार आम आदमी को दे सकती है बड़ा तोहफा! 10 रुपये तक सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल और डीजल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। साल ख़त्म होने में अब कुछ ही दिन रह गए है। इसी बीच खबर आ रही है की मोदी सरकार नए साल में आम आदमी को राहत देते हुए पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल दोनों पर कीमतों में 10 रुपये तक की कटौती हो सकती है।

मई 2022 से कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार कीमतें कम करने के लिए तेल कंपनियों से बातचीत कर रही है। मई 2022 से पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 17 रुपये और डीजल पर 35 रुपये का घाटा हो रहा था, लेकिन कच्चा तेल सस्ता होने के बाद तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 8-10 रुपये और डीजल पर 3-4 रुपये का मुनाफा हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें इस समय 70 से 80 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रही हैं, यही वजह है कि ईंधन की कीमतों में कटौती के पक्ष में प्रधान मंत्री कार्यालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण, भारत में तीन बड़ी सरकारी तेल कंपनियों - इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्प (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प (एचपीसीएल) ने बड़ा मुनाफा कमाया।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन