नई दिल्ली। अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार ने ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले के मुताबिक अगर आप ई-व्हीकल खरीदते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी पड़ेगी। यही नहीं अगर आप अपने ई व्हीकल का पंजीकरण दोबारा कर रहे हैं तो भी आपको रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी।

ई-व्हीकल को बढ़ावा देना मकसद

बैटरी ऑपरेटेड वाहनों पर रजिस्ट्रेशन फीस को खत्म कर सरकार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहती है। ऐसे वाहनों पर रजिस्ट्रेशन शुल्क हटाने को लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय ने ड्राफ्ट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नए नियम के अनुसार सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक व्हीकल जेसे दो पहिया, थ्री व्हीलर या फिर चार पहिया इलेक्ट्रिक या बैटरी ऑपरेटेड वाहनों की खरीद पर अब रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बड़े लक्ष्य भी तय किए

दरअसल मोदी सरकार के टॉप एजेंडे में देश मे इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। यही वजह है कि सरकार ने ई-व्हीकल को लेकर बड़े लक्ष्य भी तय किए हैं। सरकार ने तय किया है कि देश मे 2023 तक थ्री व्हीलर और 2025 तक दो पहिया वाहनों की बिक्री ई व्हीकल की ही करना चाहती है। यही वजह है कि मोदी सरकार एक के बाद एक कई बड़े कदम इसी दिशा में उठा रही है।

See also  स्वतंत्रता दिवस 2025 : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया पदकों का ऐलान, छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पदक

हाल में पीएमओ ने भी सुझाव दिया था कि देश मे सभी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर नंबर प्लेट को अनिवार्य किया जाए। सड़क परिवहन मंत्रालय ने ई व्हीकल थ्री व्हीलर के नंबर प्लेट को हरे और सफेद रंग के होने को लेकर आदेश पहले ही जारी किया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।