बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Mohan Bhagwat New York Event: मोहन भागवत के न्यूयॉर्क इवेंट से पहले AHEAD Forum का X अकाउंट सस्पेंड, वजह पर सस्पेंस

Mohan Bhagwat New York Event: मोहन भागवत के न्यूयॉर्क इवेंट से पहले AHEAD Forum का X अकाउंट सस्पेंड, वजह पर सस्पेंस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Mohan Bhagwat New York Event: नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में प्रस्तावित कार्यक्रम से दो दिन पहले आयोजक संस्था अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD फोरम) का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। यह संगठन 29 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

बता दें कि, AHEAD फोरम न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित ‘इन्फोसिस थिएटर’ में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में मोहन भागवत के भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करने की उम्मीद है। अकाउंट सस्पेंड होने के बाद AHEAD ने X से अपना अकाउंट बहाल करने की अपील की है।

X ने क्यों सस्पेंड किया AHEAD का अकाउंट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, X ने अब तक सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि ‘AHEAD फोरम’ के अकाउंट को किस वजह से निलंबित किया गया। ऐसे में यह भी स्पष्ट नहीं है कि अकाउंट सस्पेंशन का संबंध मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद से है या नहीं।

AHEAD फोरम ने दावा किया है कि उसके सोशल मीडिया पोस्ट X की नीतियों के अनुरूप थे। संगठन के अनुसार, उसके संदेशों में ‘विश्व शांति, एकता, सद्भाव और संवाद’ पर जोर दिया गया था और अलग-अलग समुदायों के बीच रचनात्मक बातचीत को बढ़ावा देने की कोशिश की गई थी।

संगठन का कहना है कि 200 से अधिक हिंदू-अमेरिकी संगठन इस बहुसांस्कृतिक और अंतरधार्मिक समारोह का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर विरोध भी तेज हो गया है। कुछ संगठनों ने भागवत और RSS की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन