बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

मुंबई पुलिस को मिली प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी

मुंबई पुलिस को मिली प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई पुलिस को मिली प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी
 मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जुटे हैं। गुजरात को पीएम मोदी का गढ़ भी कहा जाता है इसलिए गुजरात विधानसभा का चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठापूर्ण हो गई है और भाजपा हरहाल में यह चुनाव जीतना चाहती है। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा  जोर-शोर से प्रचार में जुटी है वहीं पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, मुंबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग को एक आडियो मैसेज भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी को मारने के लिए दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के दो गुर्गों को काम सौंपा गया है। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिलने की इस खबर के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सतर्क हो गई है। बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सएप नंबर पर यह ऑडियो मैसेज आया है। जांच के अनुसार,  यह ऑडियो मैसेज किसी अनजान शख्स द्वारा भेजा गया है। धमकी का ऑडियो संदेश भेजने वाले ने दाऊद इब्राहिम के  दो गुर्गों के नाम भी बताए हैं।   इनके नाम मुस्तफा अहमद और नवाज हैं हालांकि ऑडियो मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम नहीं बताया है। वहीं अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एक हीरा व्यापारी से पूछताछ की गई है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन