बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

सलमान खान के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस, जानें वजह

सलमान खान के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस, जानें वजह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम सलमान के घर पहुंची। दरअसल पंजाबी सिंगर सिद्धूमूसेवाला हत्याकांड में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब एक बार फिर से सलमान खान को धमकी दी थी। इसको लेकर सोमवार को मुंबई पुलिस की एक टीम सलमान के घर पहुंची।

अब मुंबई पुलिस सुरक्षा समीक्षा कर बाहर निकल आई है। पुलिस ने इसे रुटीन प्रक्रिया बताया है। मुंबई पुलिस की एक टीम बहुत जल्द पंजाब जा रही है, जहां वो सलमान खान केस मामले में पूछताछ करेगी।

बता दें कि इससे पहले पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल छठे शूटर दीपक मुंडी ने फर्जी पासपोर्ट की मदद से भारत से दुबई भागने की योजना बनाई थी। डीजीपी ने यह भी कहा कि मुंडी के सहयोगी कपिल पंडित ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की रणनीति तैयार करने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर अभिनेता की टोह ली थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन