बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Natural disaster in Vaishno Devi: जम्मू-कश्मीर में कुदरत का प्रलय : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 31 पहुंची मरने वालों की संख्या, 22 ट्रेन कैसिंल

Natural disaster in Vaishno Devi: जम्मू-कश्मीर में कुदरत का प्रलय : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 31 पहुंची मरने वालों की संख्या, 22 ट्रेन कैसिंल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। Natural disaster in Vaishno Devi: जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। भूस्खलन में 31 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग लापता हो गए. भूस्खलन के बाद मलबा जमा होने और पत्थर गिरने से जम्मू-कटरा राजमार्ग बंद हो गया है. इधर, घटना को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने 22 ट्रेनों को कैसिंल कर दिया, जबकि, 27 ट्रेनों को बीच में ही रद्द कर दिया गया है. इनमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें भी शामिल हैं.

मंदिर के मार्ग का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील

Natural disaster in Vaishno Devi: लगातार हो रही बारिश से जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति निर्मित हो गई है. जिसकी वजह से त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित मंदिर के मार्ग का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया. हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मलबे में कुछ अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में में पुल ढह गए, यहां तक की बिजली लाइनों और मोबाइल टावरों को भी भारी नुकसान पहुंचा.

3,500 से ज्यादा लोगों सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

Natural disaster in Vaishno Devi: भारी बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए, जलभराव की वजह से 3,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. राहत कार्य जिला प्रशासन, जेके पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और स्थानीय वॉलंटियर्स की संयुक्त टीमों के प्रयास से चलाया जा रहा है. प्रभावित लोगों को अस्थायी शेल्टर्स में खाना, साफ पानी और मेडिकल सहायता दी जा रही है.

22 ट्रेनें रद्द और 27 ट्रेनों को किया गया शॉर्ट-टर्मिनेट

Natural disaster in Vaishno Devi: बुधवार को बारिश के कारण नॉर्दर्न रेलवे ने 22 ट्रेनें कैसिंल कर दीं और 27 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया. कटरा, जम्मू और ऊधमपुर से चलने वाली कई सर्विस पर बारिश का प्रभाव पड़ा है। जिनमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें भी शामिल हैं. चक्की नदी में बाढ़ आने से पठानकोट–कंदरोरी (हिमाचल प्रदेश) के बीच रेल यातायात भी रोका गया है. हालांकि, कटरा–श्रीनगर मार्ग प्रभावित नहीं है.

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन