बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

कल पटियाला जेल से रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, रोडरेज मामले में हुई थी सजा

कल पटियाला जेल से रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, रोडरेज मामले में हुई थी सजा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पंजाब : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू कल पटियाला जेल से रिहा हो जायेंगे। बता दें कि रोड रेज मामले में उन्हें 1 साल की सजा हुई थी जिसके बाद उन्हें पटयाला जेल में रखा गया था। नवजोत सिंह सिद्धू को कल पटियाला जेल से रिहा किया जा रहा है। इसकी जानकारी नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर पर दी गई है। ट्विटर पर लिखा गया है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि सरदार नवजोत सिंह सिद्धू को कल पटियाला जेल से रिहा किया जाएगा। इस खबर के बाद से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने 20 मई को पटियाला कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

सिद्धू ने एक बार भी नहीं ली पैरोल
अब तक की सजा में सिद्धू ने एक बार भी पैरोल नहीं ली। माहिरों के मुताबिक नशा तस्करी एवं अन्य संगीन अपराधों में बंद कैदियों को छोड़कर बाकी सभी को जेल में मिले उनके काम में प्रदर्शन व आचरण के आधार पर एक महीने में चार से पांच दिन की छूट दी जाती है। इसके अलावा कुछ सरकारी छुट्टियों का भी कैदी को लाभ मिलता है। ऐसे में अनुमान है कि सिद्धू इस छूट का लाभ लेकर एक अप्रैल को जेल से रिहा हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 26 जनवरी 2023 को भी सिद्धू के रिहा होने की चर्चा थी लेकिन गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब कैबिनेट में रिहा होने वाले कैदियों का प्रस्ताव ही नहीं रखा गया था। सिद्धू की रिहाई न होने से उनके समर्थकों को मायूस होना पड़ा था। यहां तक की सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट करके पंजाब सरकार पर हमला बोला था।

जेल में सिद्धू इन दिनों योगा व ध्यान पर दे रहे हैं पूरा जोर
सिद्धू ने जेल में योगा व ध्यान पर पूरा जोर दिया है। सजा के दौरान सिद्धू 34 किलो तक अपना वजन कम कर चुके हैं। रोजाना तड़के तीन बजे उठने के बाद नित नेम करके वह ध्यान पर बैठते थे। योगा के साथ-साथ जेल परिसर में सैर भी खूब करते थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन