बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

NCP अध्यक्ष शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी

NCP अध्यक्ष शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद एनसीपी सांसद और पवार की बेटी सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल मुंबई पुलिस आयुक्त को मिलने पहुंचा। एनसीपी का शिष्टमंडल जान से मारने की धमकी देने वाले ट्विटर हैंडल पर कार्रवाई करने की मांग करेगा। शरद पवार को मिली धमकी बारे में जानकारी देते हुए एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि मुझे वॉटसएप पर पवार साहब के लिए मैसेज मिला था।

उन्हें एक वेबसाइट के जरिए धमकी दी गई थी. हम पुलिस से न्याय मांगने आए हैं मैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से इस पर ध्यान देने की मांग करती हूं. इस तरह की हरकतें गंदी राजनीति हैं और ये रुकनी चाहिए। सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में अपराध बढ़ रहा है। मेरा माननीय अमित शाह से अनुरोध है कि कृपया महाराष्ट्र पर ध्यान दें, यहां क्या हो रहा है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन