नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की तेज तर्रार विधायक अलका लांबा (MLA Alka Lamba) ने आख़िरकार पार्टी से इस्तीफा दे दिया। लम्बे से समय से पार्टी से नाराज चल रही अलका लांबा (Alka Lamba) ने इस्तीफे के ऐलान के साथ ही आगे के रुख पर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। इस्तीफे के बाद अलका लम्बा ने कहा कि वह अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
इस्तीफे की खबर के बीच सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या अलका लाम्बा (Alka Lamba) फिर से कांग्रेस पार्टी (Congress) का दामन थामेंगी? फ़िलहाल इस बात को लेकर संशय बरक़रार है।
उन्होंने कहा कि मैंने सोचा मुझे लोगों से बात करनी चाहिए और निर्णय ले लेना चाहिए. साथ ही आम आदमी पार्टी से सभी तरह के संबंध तोड़ देने चाहिए और अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं आप (Aam Aadmi Party) की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा जल्द ही लिखूंगा। लेकिन मैं विधायक (MLA) बनी रहूंगी।
बता दें कि अलका लांबा (Alka Lamba) पिछले कई महीनों से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से नाराज चल रही थी। अलका लांबा (Alka Lamba) ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए कहा था। वहीँ इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान भी अलका लांबा (Alka Lamba) और आप नेता सौरभ भारद्वाज आमने-सामने आ गए थे।
अलका लांबा (Alka Lamba) करीब 20 साल तक कांग्रेस (Congress) में रहने के बाद 26 दिसंबर 2014 को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थी। उसके बाद वे 2015 विधानसभा चुनाव में दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं।