नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) में इस वक्त पार्टी अध्यक्ष (Party President) को लेकर माथापच्ची लगातार जारी है। राजनीतिक गलियारों में ये मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब सवाल ये उठता है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आखिर कौन कांग्रेस (Congress) का नया और अगला अध्यक्ष (Party President) होगा? ऐसी ही तमाम चर्चाओं पर कांग्रेस (Congress) शीघ्र ब्रेक लगा सकती है।

राजनीतिक गलियारों से निकलकर आ रही ख़बरों के अनुसार कांग्रेस (Congress) पार्टी दस अगस्त को अपना नया अध्यक्ष चुन सकती है। इसी दिन सुबह ग्यारह बजे दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी वर्किंग कमिटी (Party Working Committee) की बैठक होगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में नया अध्यक्ष (Party President) चुना जाएगा।

सम्भावना है कि बैठक में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का इस्तीफा मंजूर किया जाएगा और साथ ही ये भी तय होगा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद कांग्रेस (Congress) की कमान अब किसको मिलेगी?

See also  RBI गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना पॉजिटिव, बोले- 'आइसोलेशन में रहते हुए करूंगा काम'

दरअसल, सस्पेंस की वजह ये है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पहले ही कह चुके हैं कि अगला अध्यक्ष (Party Presiden) गांधी परिवार से नहीं होगा। वहीँ कांग्रेस Congress के कई वरिष्ठ नेताओं की मांग के बावजूद प्रियंका गांधी भी अध्यक्ष (Party President) बनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में हर कोई यही जानना चाह रहा है कि आखिर कौन होगा कांग्रेस (Congress) का अगला अध्यक्ष?

सम्भावना है कि सीडब्ल्यूसी (CWC) की बैठक में अगर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो इसके लिए कमिटी गठित की जा सकती है। कमिटी द्वारा नाम तय किए जाने के बाद सीडब्ल्यूसी (CWC) की एक और बैठक बुलाकर नए अध्यक्ष (Party president) पर मुहर लगाई जा सकती है। सम्भावना है कि फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष चुना जाएगा और बाद में पार्टी चुनाव करवाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

 

See also  Gold Price Today : सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें लेटेस्ट रेट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।