एंटीलिया केस में NIA का बड़ा दावा- एनकाउंटर स्‍पेशलिस्‍ट प्रदीप शर्मा और सचिन वझे के कहने पर हुई मनसुख की हत्‍या
एंटीलिया केस में NIA का बड़ा दावा- एनकाउंटर स्‍पेशलिस्‍ट प्रदीप शर्मा और सचिन वझे के कहने पर हुई मनसुख की हत्‍या

मुंबई। एंटीलिया केस में मुंबई के कारोबारी मनसुख हिरेन हत्या मामले में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को एनआईए ने गिरफ्तार करने के बाद 28 जून तक एनआईए कस्‍टडी में भेज दिया गया है।

एनआईए कोर्ट में सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वझे और प्रदीप शर्मा के कहने पर मनसुख की हत्या हुई है। हत्या के बाद सतीश और मनीष ने प्रदीप शर्मा और सचिन वझे से संपर्क किया था। इस हत्या के एवज में दोनों आरोपियों को कैश में पैसे दिए गए थे।

एनआईए के वकील ने कहा कि बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली गाड़ी में जिलेटिन स्टिक पाया गया था। ये सभी आरोपी इस बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। सतीश और मनीष ने कबूल किया है कि उन्होने मनसुख का मर्डर किया है।

जज ने एनआईए के वकील से पूछा कि जब आपको इनके रोल के बारे में पता था तो पहले क्‍यों नहीं अरेस्ट किया तो वकील ने बताया कि हमें पहले पुख्ता सबूत इकठ्ठा करने थे। जो लाल टवेरा गाड़ी हमने जब्‍त की है, उसमें से कुछ डीएनए सैम्पल हमने कलेक्ट किए है। इस डीएनए से मनसुख हत्याकांड की तह तक जा सकते हैं।

See also  बड़ी खबर- इस राज्य में अब कक्षा 12वीं के अंकों के आधार मिलेगा MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश

मुंबई पुलिस में दो ग्रुप्‍स, मुझे फंसाया जा रहा: प्रदीप शर्मा

दूसरी ओर, प्रदीप शर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। शर्मा ने कोर्ट में कहा कि मेरे पास जो हथियार मिला है, उसका लाइसेंस है। अगर मैं इन सबमें शामिल होता तो यहां रुकता क्या। जब-जब मुझे बुलाया मैं गया। मुंबई पुलिस में जो दो ग्रुप हैं उसकी वजह से मुझे फंसाया जा रहा हैं। सचिन वझे साथ कोई मेरा संबंध नहीं है। प्रदीप शर्मा के वकील ने कहा कि हमारे मुवक्किल ने हमेशा जांच में सहयोग किया है। कैश के लेनदेन का आरोप तथ्यहीन हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।