Nitish kumar

टीआरपी डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि मैंने महिला उत्थान के लिए यह बयान दिया था, मेरा इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था। यदि किसी को इस बात से ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।

नीतीश कुमार ने मांगी माफी, भाजपा का हंगामा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में भी माफी मांगी। भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा नेताओं ने को नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी। वहीं नीतीश कुमार ने भी भरी सदन में माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। हमलोग तो महिलाओं के कल्याण के लिए हमेशा से काम करते आए हैं। हमने महिलाओं को नौकरी में आरक्षण दिया। फिर भी यदि किसी को मेरी बातों से ठेस पहुंची तो मैं माफी मांगता हूं। मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं।

विधानसभा में भारी हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं बल्कि खुद की निंदा भी करता हूं। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर हमने कोई बात कही और इस पर इतनी निंदा हो रही है तो मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं। अगर कोई मेरी निंदा करता रहता था तो मैं उनका अभिनंदन करता रहता हूं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।