बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

अब ट्रेन में फ्री खाने के साथ​ मिलेगा कोल्ड ड्रिंक, IRCTC ने अपने यात्रियों के लिए किया नया प्लान

अब ट्रेन में फ्री खाने के साथ​ मिलेगा कोल्ड ड्रिंक, IRCTC ने अपने यात्रियों के लिए किया नया प्लान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। अगर आप भी ट्रेन में यात्रा करने जा रहे है तो ये खुशखबरी जरूर पढ़ ले। दरअसल रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्र‍ियों को अब फ्री में खाना मिलेगा। आईआरसीटीसी ने कुछ नियमों के तहत यात्रियों को फ्री खाना के साथ कोल्ड ड्रिंक देगी। ऐसे में अगर आपको ये नया प्लान पता नहीं है तो जान लीजिए वरना ट्रेन में मिलेगा वाला फ्री खाना-पानी का आप फायदा नहीं उठा पाएंगे।

यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए रेलवे समय-समय पर सुविधाओं में विस्तार करती है। इस बार भी कुछ ऐसा काम किया है जिसे जानकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे। रेलवे अपने यात्रियों की बड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए फ्री खाना देने का फैसला किया है। अक्सर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान खाने-पीने की भारी दिक्कत होती है। ऐसे में रेलवे ने इस समस्या को दूर करने का ये नायाब तरीका ढूंढ निकाला है।

इस स्थिति में मिलेगा फ्री खाना-पानी

IRCTC की तरफ से आपको फ्री खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक और पानी की भी फ्री सुव‍िधा म‍िलेगी। लेकिन ऐसा उस स्‍थ‍ित‍ि में ही होगा जब आपकी ट्रेन देरी से चल रही हो। ट्रेन के लेट होने पर इस तरह की सुव‍िधा का लुत्‍फ उठाना आपका अध‍िकार है। रेलवे के नियमानुसार ट्रेन के लेट होने पर आईआरसीटीसी की कैटरिंग पॉलिसी के तहत यात्रियों को नाश्ता और हल्‍का भोजन दिया जाता है।

IRCTC के अनुसार यह सुविधा कई ट्रेनों में दी गई हैं इनमें शताब्दी, राजधानी और दूरंतों एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को यह लाभ दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यद‍ि ट्रेन दो घंटे या इससे ज्‍यादा समय लेट होती है तो यात्रियों को मुफ्त मील की सुविधा दी जाती है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन